Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नाली निर्माण के लिये 6 माह से खुदी सड़क ने ली एक महिला की जान

 नाली  निर्माण के लिये 6 माह से खुदी सड़क ने ली एक महिला की जान
छिंदवाड़ा
25-Dec-25
नगर निगम के खिलाफ कॉग्रेस ने किया चक्काजाम 

छिन्दवाड़ा

नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के कार्य जनता को सुविधाएं नहीं, बल्कि मौत दे रहे हैं। क्योंकि ननि के माध्यम से नेताजी अपनी राजनीति चमका रहे हैं….जिसने एक महिला की जान ले ली। प्रत्यक्ष रूप से यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है नेताओं के कहने पर काम रोकने वाला नगर निगम कमिश्नर और महापौर इसके लिए दोषी है। जिनके विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना चाहिए। उक्त उदगार कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व नरसिंहपुर नाका के पास हादसे के पीड़ित परिवार के साथ ही आमजन ने व्यक्त किए।
आंदोलनरत कांग्रेसजन व आक्रोशित आमजन ने कहा कि नरसिंहपुर रोड स्थित शॉपिंग जोन के ठीक सामने एक नाला का निर्माण होना है। जिसके लिए मुख्य सड़क को बीच से गोदा गया और उसका मलबा सड़क पर ही फेंक दिया। इसके पश्चात से कार्य पूरी तरह बंद है और 6 माह बीत चुके हैं। भाजपा सांसद के कहने पर यह काम रोका गया था। इस अधूरे कार्य की वजह से दिनांक 25 दिसम्बर 2025 दिन गुरुवार को यहां एक अप्रिय सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें गांधी गंज निवासी श्री अतुल माहेश्वरी की धर्मपत्नी श्रीमती शीलू माहेश्वरी की मौत हो गई। पीड़ित माहेश्वरी समाज व क्षेत्रीय लोगों ने सार्वजनिक रूप आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद अगर यह काम नहीं रूकवाते तो श्रीमती शीलू माहेश्वरी की जान नहीं जाती। नगर निगम ने मौत का गड्‌डा गोदकर 6 माह से क्या जान लेवा हादसे के लिए छोड़ा था।
Share News On