Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने की आचार्य ससंघ की आगवानी

सांसद बंटी विवेक साहू ने की आचार्य ससंघ की आगवानी
छिंदवाड़ा
25-Dec-25
सांसद बंटी विवेक साहू ने की आचार्य ससंघ की आगवानी
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू गुरूवार सुबह पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में पधार रहे पट्टाचार्य श्री आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ की आगवानी करने परतला पहुंचे। जहां उन्होंने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद कार्यालय में भी साहू परिवार के द्वारा पट्टाचार्य श्री आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ की आगवानी की गई। 

सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर में पंचकल्याणक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी की धर्मसभा के पूर्व श्री सकल जैन समाज और पंचकल्याणक आयोजन समिति ने उनका दुपट्टा और माला पहना कर स्वागत कर आचार्य श्री द्वारा लिखित साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर पंकज पाटनी, चंद्रकुमार चंदू जैन, रत्नेश जैन गुड्डू, अनिल जैन, राजेंद्र पाटोदी, राजू नरोटे, रोहित पोफली, बंटी पटेल, अलकेश लांबा, शिवा सरस्वार, विश्वेंद्र बैंस, नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Share News On