100 दिवसीय शिविरों के दौरान 87,214 लोगों का हुआ उपचार
छिंदवाड़ा
25-Dec-25
100वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान हुआ 4573 मरीजों का उपचार और 135 मरीजों को किया गया रेफर
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 100 दिनों से निरंतर जारी 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का शतक छिन्दवाड़ा के दूरस्थ ग्राम बटकाखापा में जिला स्तरीय व मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ ही पूरा हो गया। सांसद श्री साहू की पहल पर दोनों जिलों में लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हुए 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में जहां 87,214 हजार शहरी एवं दूरस्थ अंचलों के निवासरत मरीजों ने लाभ उठाया वहीं 10,671 विभिन्न बीमारियों के सफल ऑपरेशन भी हुए।
इस दौरान जहा 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन किया गया वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ ही सांसद खेल महोत्सव का भी सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा विजेता टीमों को पुरूस्कृत कर विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सांसद बंटी विवेक साहू,
विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने संबोधित किया। इन शिविरों को सफल बनाने में भाजपा के मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशेष तौर पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
10,671 मरीजों के हुएं सफल ऑपरेशन
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा व पाण्ढुर्णा जिले में निरंतर 100 दिनों तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें जहॉ 87,214 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया वही 10,671 मरीजों के सफल ऑपरेशन भी किए गये। जिसके तहत 2,042 मरीजों के मेजर ऑपरेशन, 7,652 मरीजों के माईनर ऑपरेशन, 42 मरीजों के हार्ट के ऑपरेशन, 16 मरीजों के कटे-फटे होंठो के ऑपरेशन, 19 मरीजों के टेढे पैरों के ऑपरेशन एवं 945 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गये।उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में लगातार दूसरे वर्ष इतनी बड़ी तादात में मरीजों का ईलाज करते हुए उनके सफल ऑपरेशन किये गये है जो कि छिन्दवाड़ा के इतिहास में अपने आप में एक कीर्तिमान है।
छिन्दवाड़ा व नागपुर के डॉक्टरों ने दी अपनी सेवाएं
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा जिले के सबसे दूरस्थ अंचल बटकाखापा में आयोजित हुये इस जिला स्तरीय मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा की डॉक्टरों की टीम के साथ ही छिन्दवाड़ा और नागपुर के प्राईवेट हॉस्पिटलों के डॉक्टरों ने भी शिविर में पहुंचकर गरीब मरीजों का सेवाभावी भावना से ईलाज किया। जिसमें छिन्दवाड़ा के आरोग्य हॉस्पिटल, सोनारे हॉस्पिटल, क्लेरिस हॉस्पिटल, सदय हॉस्पिटल, विवांता हॉस्पिटल, निर्मला हॉस्पिटल, एलिट हॉस्पिटल, मानवता हॉस्पिटल के साथ ही नागपुर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल शामिल थे।
सांसद ने विकलांगों को दी ट्राईसिकल व जरूरतमंद की मदद भी की
शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से 5 दिव्यांकजनों को ट्राईसिकल वितरीत की जिसमें रेशमा उईके, मगीशा बाई, मनोज मरकाम, पुत्तोबाई, सुखदयाल उईक को ट्राईसिकल और राजाराम को कमर बेल्ट का वितरण किया। वही शिविर स्थल में पहुंचे कालका प्रसाद जोगी को तत्काल ही 10 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि प्रदान की। विदित हो कि कालका प्रसाद जोगी का मकान जल गया था। जिसमें उसकी पूरी सम्पत्ति जल गई थी। सांसद श्री साहू ने जहॉ श्री जोगी को सहायता राशि दी वही एस.डी.एम. को तत्काल ही मुआवजा का प्रक्ररण बनाने के निर्देश भी दिये।
बेरोजगारों को मिला रोजगार
शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में बेरोजगारों के लिए रोजगार शिविर का आयोजन भी किया गया था। जिसमें वर्धमान फेब्रिक्स बुदनी के द्वारा शिविर में आएं 50 से अधिक बेरोजगारों का पंजीयन करते हुये उन्हे रोजगार उपलब्ध कराया गया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में आगे भी जिलें में रोजगार शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बटकाखापा में आयोजित जिला स्तरीय व मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम, वरिष्ठ नेत्री कामनी शाह, जिला उपाध्यक्ष नीरज बंटी पटेल, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, अमरवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नीतिन तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण हरजानी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनारायण नेमा, राजू नरौटे, अलकेश लाम्बा, शंभूदयाल साहू, मनोज नेमा, मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, सचिन गोल्डी नेमा, नीरज पटेल, रामनारायण धुर्वे, दीपा श्याम डेहरिया, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी, श्रेय जैन, आशू चाचडा, शिवा सरसवार, बिट्टू मंडराह, डॉ. प्रियांक शर्मा, रोहित पोफली, वीरेन्द्र सिंग ठाकुर, डॉ. लक्ष्मण साहू, धर्मेश पटेल, विश्वेन्द्र बैस, डॉ. भोला यादव, सरपंच योगेन्द्र शाह धुर्वे, सीताराम बारसिया, झनकलाल इवनाती, रंजीत नामदेव, संजू साहू, दीपक सूर्यवंशी, अहसान खान, मुकेश मालवी, सुदेश नागवंशी सहित एस.डी.एम., एस.डी.ओ.पी. एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम और हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।