छिंदवाड़ा की पावन धरा में गूंजे “छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति” के नारे j
छिंदवाड़ा
26-Dec-25
अपने ज्ञान के आधार पर भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा : इंदर सिंह परमार
अभाविप महाकौशल प्रांत के 58वें प्रांत अधिवेशन में 27 जिलों से आए प्रतिनिधियों का हुआ समागम
न
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाला गैर राजनैतिक छात्र संगठन है। विगत सात दशकों से भी अधिक समय से विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं आंदोलनों के माध्यम से देश में एक सुसंस्कारित छात्र शक्ति का निर्माण अभाविप लगातार करती आ रही है। आज देशभर में 76 लाख से भी अधिक सदस्य संख्या के साथ पांच हजार से अधिक स्थानों पर अभाविप सक्रिय है।
प्रतिवर्ष निर्बाध रूप से आयोजित होने वाला प्रांत अधिवेशन विद्यार्थी परिषद की अनोखी परंपरा का अंग है। इस प्रकार के प्रांत स्वरूप के अधिवेशन समाज जीवन तथा शिक्षा के विकास में छात्रों की रचनात्मक भूमिका सुनिश्चित करते हैं।
अभाविप महाकोशल प्रांत के 58 वे प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ सुनील पांडेय एवं निवर्तमान प्रांत मंत्री श्री माखन शर्मा ने ध्वजारोहण के साथ किया तत्पश्चात प्रांत मंत्री प्रतिवेदन में प्रांत मंत्री माखन शर्मा ने वर्ष भर किए गए कार्यों एवं अभियानों का उल्लेख किया ।
जा
अभाविप महाकोशल के 58वें प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में एवं अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रघुराज किशोर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने ज्ञान के आधार पर भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रघुराज तिवारी ने युवाओ में ऊर्जा भरते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं की हर घर से हिडमा निकलेगा हम उन्हें कहते हैं की हर घर से बिरसा निकलेगा क्यूंकि देश के युवा भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायी है।
प्रांत अध्यक्ष डॉ सुनील पांडे ने बताया की हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि लम्बी अवधी के बाद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस परंपरागत प्रांत अधिवेशन का आयोजन ऐतिहासिक, धार्मिक, जनजातीय गौरव और औद्योगिक महत्वता रखने वाले छिंदवाड़ा में हो रहा हैं ।
कार्यक्रम के मंच पर प्रांत अध्यक्ष डॉ सुनील पांडे, नव निर्वाचित प्रांत मंत्री सुभ्रत बाझल, स्वागत समिति के अध्यक्ष राजेश दारा जुनेजा, स्वागत समिति के सचिव भारत घाई ,नगर अध्यक्ष डॉ रानी साहू ,नगर मंत्री कुणाल निखाड़े उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी, क्षेत्रिय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया सहित सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व कार्यकर्ता, व्यापारी गण, शिक्षाविद् एवं छिंदवाड़ा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।