Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदिवासी विकास परिषद ने की नई नियुक्तियां

आदिवासी विकास परिषद ने की नई नियुक्तियां
छिंदवाड़ा
23-Mar-26
छिन्दवाड़ा

मप्र आदिवासी विकास परिषद जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए  जिलाध्यक्ष अतुलराजा उईके ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और समाज के जनहित कार्याे के लिये नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री भगवानदास भारती, शिव कुमार सिरसाम, जिलाध्यक्ष छात्र प्रभाग अर्जुन ककोड़िया उपस्थित रहे। नई नियुक्तियों में जिला उपाध्यक्ष कुबेरशाह ठाकुर, जिला संयोजक एसआर उईके, जिला सचिव संत कुमार सल्लामे, संजय उईके, जिला प्रवक्ता संजीव परतेती, विधि सलाहकार एडवोकेट सुनील उईके, मीडिया प्रभारी अमन मर्सकोले, विधानसभा प्रभारी अमरवाड़ा ललित इनवाती, छात्र प्रभाग विधि सलाहकार एडवोकेट रोशन उईके, पी.जी.कॉलेज प्रभारी जिशान अहमद अंसारी सिंगोड़ी क्षेत्र प्रभारी अर्जुन धुर्वे बनाया गया। 

Share News On