Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 23 मार्च को

शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 23 मार्च को
छिंदवाड़ा
22-Mar-26
छिन्दवाडा 

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि छिंदवाड़ा के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 23 मार्च 2026 को महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा एलटीडी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह ड्राइव आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए NAPS, NATS औरMMSKY योजनाओं के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कंपनी ने ईमेल एवं दूरभाष के माध्यम से प्लेसमेंट से संबंधित जानकारी प्रदान की है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल) तथा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें अभ्यर्थी पुरुष एवं महिला दोनों हो सकते हैं। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों का जॉब लोकेशन पीथमपुर रहेगा तथा उन्हें 13,646 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। संस्थान ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 23 मार्च को प्रातः 10:30 बजे तक अपने सभी मूल दस्तावेज एवं फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share News On