शिवानी दण्डवते ने लॉ में की पीएचडी
शिक्षा
23-Mar-26
छिंदवाड़ा
मेडिकल कॉलेज के पास मंधाता कॉलोनी में निवास करने वाली शिवानी दण्डवते पिता हृदयनाथ दण्डवते ने लॉ में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपनी पीएचडी लॉ (विधि) ईवाल्विंग ज्यूरिसप्रूडेन्स थू ज्यूडिशियल एक्टिविसम एण्ड ओवररीच - क्रिटिकल स्टडी ऑफ इट्स इम्पेक्ट ऑन द जस्टिस सिस्टम इन इंडिया विषय में सिंघानिया यूनिवर्सिटी, झुनझुनू (राजस्थान) से पूर्ण की है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों और शुभचिन्तकों को दिया है।
