Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रस्फुटन शक्ति संचय का कुहिया में प्रशिक्षण, दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रस्फुटन शक्ति संचय का कुहिया में प्रशिक्षण, दी महत्वपूर्ण जानकारी
छिंदवाड़ा
24-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  ग्राम कुहिया के पंचायत भवन में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों की क्षमता बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने तथा ग्रामीण विकास में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर पौधा का पूजन कर फलदार पौधा रोपण किया गया। प्रशिक्षण में सेक्टर क्रमांक 4 की समस्त प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों, नवांकुर सखियों तथा एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रस्फुटन समितियों के कार्यों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने, बैठकों की कार्यवाही लिखने, सामाजिक गतिविधियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण करने तथा आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से संधारित करने की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक अखिलेश जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने की। वही ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सपना सतीश सोरिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, प्रशिक्षण का आयोजन कुहिया प्रस्फुटन अध्यक्ष गजेंद्र विश्वकर्मा एवं परामर्शदाता आशीष साहू  के सहयोग से किया गया। गजेंद्र विश्वकर्मा, आदित्य मालवीय , धनराम माहोरे, कंचन बुनकर,राजेश मालवी,अकलेश शर्मा, आनंद साहू, शेषकुमार डेहरिया, शीतल श्रीवास, अक्षय अंधवान, भुवनेश्वरी, सोहन विश्वकर्मा, कविता, रोशनी, जितेंद्र,  राजकुमारी डेहरिया, वैशाली पाल, प्राची माहौरे, जितेंद्र कुशवाहा सहित विभिन्न ग्रामों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण में सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जनजागरूकता गतिविधियों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी साझा की। 

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से फीडबैक लिया गया। सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए तथा समितियों के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस दौरान समितियों के क्षमतावर्धन, गतिविधियों के प्रभावी संचालन, स्वावलंबन, सतत विकास एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को अपने-अपने ग्रामों में सामाजिक समस्याओं के समाधान तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों के हस्ते प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता आशीष साहू ने किया। अंत में अतिथियों, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, नवांकुर सखियों, विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Share News On