आसरा स्वावलंबन केंद्र ने दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम उपकरण व प्रमाण पत्र
स्वास्थ्य
24-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

आसरा स्वावलंबन केंद्र द्वारा शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर दिव्यांगजनों को सहायक कृत्रिम उपकरण एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला समन्वयक मुकेश कुमार मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के माध्यम से एडीआईपी (ADIP) योजना के अंतर्गत कुल 35 दिव्यांगजनों को 76 निःशुल्क सहायक कृत्रिम उपकरण प्रदान किए गए हैं। इन उपकरणों में 5 बैटरी चलित ट्राई साइकिल, 11 साधारण ट्राई साइकिल, 10 कान की मशीन, 18 बैसाखियां, 1 ब्रेल किट, 2 सुगम कैन और 7 सिलिकॉन कुशन सीट शामिल हैं।
इसके साथ ही, स्वावलंबन केंद्र में तीन माह का स्वरोजगार प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ ₹6,000 की स्कॉलरशिप राशि भी प्रदान की गई। उपकरण और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सभी दिव्यांगजन एवं छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित व प्रसन्न दिखाई दिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आसरा स्वावलंबन केंद्र संस्था के कार्यों तथा जिला समन्वयक श्री मुकेश कुमार मालवीय के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर जबलपुर से पधारे एलिम्को (ALIMCO) उपकरण विशेषज्ञ अधिकारी विकास शुक्ला, जिला समन्वयक मुकेश कुमार मालवीय, ड्रीम्स एकेडमी के शिक्षक रोहित कुमार मालवीय उपस्थित रहे। वहीं सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।