अमित को हीरो मोटरसाइकिल, कमलेश को एलईडी टीवी तो अंकिता को मिला फ्रिज
छिंदवाड़ा
24-Oct-26
कुल 51 भाग्यशाली प्रतिभागियों को प्रदान किए गए आकर्षक पुरस्कार
पुराना नागपुर नाका व्यापारी मंडल दुर्गा उत्सव समिति ने निकाला इनामी लकी ड्रॉ

छिंदवाड़ा अपडेट
पुराना नागपुर नाका व्यापारी मंडल दुर्गा उत्सव समिति ने दर्शन हेतु आने वाले भक्तो के लिए बंपर इनामी लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया था जिसका ड्रा शनिवार को अतिथियों की उपस्थिति में खोला गया। इस दौरान एक एक कर बच्चों के हाथों से लकी ड्रॉ के कूपन खुलवाए गए और भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। प्रथम पुरस्कार हीरो मोटर साईकिल (बाईक) प्रियदर्शनी कॉलोनी निवासी अमित गोहिया को दिया गया तो वहीं द्वितीय पुरस्कार 43 इंच एलईडी टीवी, कमलेश कुमार गुप्ता तो तृतीय पुरस्कार रेफ्रीजिरेटर (फ्रिज), अंकिता दीक्षित को मिला। चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन, लखन खटवानी, पांचवा पुरस्कार साइकल, संतोष कुमार सिंह, छटा पुरस्कार अलमारी, रखी जैन को मिला। कुल 51 भाग्यशाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
स्वर्ण मंदिर और बाबा अमरनाथ की भव्य झाकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
पुराना नागपुर नाका व्यापारी मंडल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष समिति द्वारा स्वर्ण मंदिर और बाबा अमरनाथ की भव्य झांकी का निर्माण किया गया था। झांकी में स्वर्ण मंदिर की दिव्य आभा और बाबा अमरनाथ की पावन गुफा के दर्शन का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। स्वर्ण मंदिर का आकर्षक स्वरूप जहां श्रद्धालुओं को सिख धर्म की सेवा, शांति और समर्पण की भावना से जोड़ता नजर आया, वहीं बाबा अमरनाथ की झांकी ने भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव जागृत किया। झांकी की धार्मिक थीम ने श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख आस्था केंद्रों की याद दिलाई। मां दुर्गा की आराधना के बीच स्वर्ण मंदिर और बाबा अमरनाथ के दर्शन का यह अनूठा संयोजन भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना। झांकी के माध्यम से विभिन्न धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान, आस्था और आध्यात्मिक एकता का संदेश भी उभरकर सामने आया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजू इधाते, नितिन भूतेकर, दीपक नरवरे, हरीश ताम्रकार, दुर्गेश नरोटे, दिलीप पवार, मोनू अजमेरा, नितेश बैस, पंकज अजमेरा, राजू भूमर, शानू वर्मा, समृद्ध औरंगाबादकर, संजू पैठने, चिराग अजमेरा, नीलेश पवार सहित समिति के अदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।