तिरोले कुनबी ने किया आषाढ़ी एकादशी पर हरिनाम सत्ता
धर्म
25-Jul-26
छिंदवाड़ा

चंदनगाव स्थित में तिरोले कुनबी समाज द्वारा आषाढी एकादशी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरि नाम सत्ता का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा भगवान विट्ठल रुक्मणी एवं भगवान श्रीकृष्ण जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधूआंे ने भक्ति मय भजनों का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में एक नन्हा बालक रूद्रांश राऊत लिंगा को भगवान कृष्ण के रूप में सजाकर समाज के अध्यक्ष चंद्रभान देवरे जी के सहयोग से दही लाही की मटकी फोड़ कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज में पीड़ित व्यक्तियो के लिए शक्ति नगर छिन्दवाडा निवासी अक्षय गुलाब राव दाढ़े द्वारा एक फोल्डर बैड समाज को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के अध्यक्ष चंद्रभान देवरे ने सभी सामाजिक बंधूओ का सफल आयोजन के लिए कोटी कोटी आभार व्यक्त किया।