Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात
राजनीति
24-Jul-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली में संसद भवन स्थित कार्यालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विगत दिनों मैहर पदयात्रा के दौरान उनके द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से प्रत्यक्ष रूप से सांसद बंटी विवेक साहू को मैहर पदयात्रा की सफलता पर शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रदान की जिसके लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। सांसद श्री साहू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव प्रेरणादायी रहेंगा।
Share News On