तीन दिवसीय महिला दिवस का हुआ शुभारंभ
छिंदवाड़ा
06-Mar-26
बेटी के साथ भी बेटा जैसा व्यवहार करे: विनीता नेटी
छिंदवाड़ा
महिलाओं को सशक्त बनाने हर साल आठ मार्च को अंत्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है जिसमे महिला अपने अधिकारो को जानकर आत्मनिर्भर बन सके। जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रथम दिवस महिला क्रीड़ा दिवस के रूप में मनाया गया। 7 मार्च को महिला साइकिंग का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं 8 मार्च को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार 6 मार्च को क्रीड़ा दिवस का आयोजन स्थानीय ओलंपिक खेल मैदान में आयोजित किया गया जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर नागेश, शैलेन्द्र शुकला, खेल प्रशिक्षक, विनीता नेटी, कमलेश और सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल राव उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनीता नेटी ने कहा की पूर्व में महिलाएं खेल गतिविधियों में पीछे थी पर वर्तमान में काफी महिलाएं खेल जगत में अपना नाम रोशन कर रही है। आज परिवार में बेटियों के साथ भी बेटों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इस अवसर पर श्यामल राव ने कहा की महिलाएं घर के चूल्हे चौके से बाहर निकलकर अपनी सोच को सशक्त बनाये। अपना जीवन सुरक्षित करें, शिक्षा और खेल के माध्यम से अपने जीवन को और सशक्त बनाए। चंद्रशेखर नागेश ने कहा की महिलाये अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर बेटी को भी बेटा जैसा व्यवहार करने प्रेरित करें। कार्यक्रम में ज्योति जैयसवाल, ओजस्वी लशकारी, कमलेश ताईकोंडो ने भी अपने विचार रखे। आयोजन उपरांत विभिन्न खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में इशिका यदुवंशी, मेघा प्रजापति, सुभांगी ब्रम्हा, रिंकी ठाकुर, पूर्णिका बावनकर, रसना महलवंशी, ज्योति उइके, ग्रेसी यादव, माहेरा खान, आराध्या पाल को उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने मे ज्योति जैयसवाल, ओजस्वी लस्करी, शिखा राजपूत, किरन राजपूत, शीतल राऊत, आर सी नागले, विक्रांत यादव, गोपाल धुर्वे का सराहनीय सहयोग रहा ।