‘आ बैल मुझे मार सम्मेलन’ शनिवार को पोला ग्राउंड में
छिंदवाड़ा
06-Mar-26
छिंदवाड़ा
विगत 23 वर्षों से रंग पंचमी की पूर्व संध्या पर होने वाला आ बैल मुझे मार सम्मेलन का आयोजन शनिवार 7 मार्च को स्थानीय पोला ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस हास्य बुलेटिन के प्रधान संपादक राजेश तांत्रिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कार्यक्रम में हास्य सम्राट राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई बॉलीवुड के हास्य कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव, जूनियर राजेश खन्ना, जूनियर देवानंद, जूनियर मेहमूद अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मिमिक्री कलाकार अमित जोसेफ दीवाना भी प्रस्तुति देंगे। अमित जोसेफ बिना रुके 15 फिल्मी कलाकारों की आवाज निकालने के लिए प्रसिद्ध है। सभी कलाकार प्रस्तुति देने के लिए छिंदवाड़ा पहुंच चुके हैं।

कार्यक्रम में मुंबई से आए विभिन्न कलाकारों के अलावा नागपुर से महिला एंकर, डांसर अरुणा, मुस्कान, करिश्मा एवं द धनंजय लाइफ आर्केस्ट्रा ग्रुप परासिया भी प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम आयोजन समिति के राजेश तांत्रिक ने आम नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया है।