सांसद से मोहखेड़ बचाओं संघर्ष समिति और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
छिंदवाड़ा
06-Mar-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ को छिन्दवाड़ा में यथावत रखने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
छिन्दवाड़ा
मोहखेड़ विकासखंड को छिन्दवाड़ा में यथावत रखने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने मोहखेड़ से छिन्दवाड़ा से सीधा जुड़ाव सहित अन्य तकनीकी पहलुओं को महसूस किया है। पत्र में सांसद ने मुख्यमंत्री को विभिन्न बिंदुओं और तथ्यों से अवगत कराते हुए मोहखेड़ को छिन्दवाड़ा में ही रखने का निवेदन किया है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ बचाओं संघर्ष समिति और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बताया कि मोहखेड़ को स्वतंत्र विधानसभा बनाने के लिए परिसीमन और जनगणना के दौरान प्रयास किया जाएगा।
उल्लेखनिय है कि गत दिनों मोहखेड़ बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए मोहखेड़ को छिन्दवाड़ा में यथावत रखने का निवेदन किया था। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सांसद श्री साहू को बताया था कि उन्हें विश्वस्त सूत्रो के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला पुर्नगठन आयोग का गठन किया गया है, तथा जिला पुर्नगठन आयोग द्वारा विकास खंड मोहखेड़ को जिला पांढुर्णा में समाहित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे, गगन घटकड़े, सरपंच वेदप्रकाश सिसोदिया, देवीलाल चंद्रवंशी, रूपेश कराड़े, संतोष साहू, अरविंद सूर्यवंशी, विलास घोंगे, ललिता विलास घोंगे, गणेश प्रसाद डोंगरे सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मोहखेड़ बचाओं संघर्ष समिति ने दी सांसद को जानकारी
सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात के दौरान मोहखेड़ बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बताया था कि विकास खंड मोहखेड का कुल क्षेत्रफल 687499 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार 168340 जनसंख्या है, जिसमें पुरुष-85755 महिला-82585 का समावेश है, एवं ग्राम की संख्या-187 और 79 ग्राम पंचायत 25 जनपद क्षेत्र, 4 जिला पंचायत क्षेत्र है। राजस्व मंडल के 5 क्षेत्र आते है जिसमें राजस्व मंडल ईकलबिहरी, लिंगा, सांवरी, लाबाबोघरी का समावेश है ।
मौगोलिक दृष्टि से विकास खंड मोहखेड़ के ग्राम खैरवाड़ा से जिला पांढुर्णा की दूरी 95 कि.मी., ग्राम जाखावाड़ी से पांढुर्णा की दूरी 100 कि.मी., ग्राम उमरडोह से पांढुर्णा की दूरी 130 कि.मी., आम हीराबाड़ी से पांढुर्णा की दूरी 90 कि.मी., ग्राम मुजावरमाल से पांढुर्णा की दूरी 80 कि.मी., तथा विकास खंड मुख्यालय मोहखेड़ से जिला पांढुर्णा की दूरी 80 कि.मी. है। विकास खंड मोहखेड़ की आर्थिक स्थिती पुर्णतः कृषि पर अधारित है।
विकास खंड मुख्यालय मोहखेड़ से छिन्दवाड़ा की दूरी 30 कि. मी. है। जहां सभी सुविधायें अर्थात जिला-चिकित्सालय उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थायें, कृषि उपज मंडी जिला एवं सभी न्यायालय तथा व्यापारिक सुविधायें उपलब्ध है। विकास मोहखेड़ का अधिकतर क्षेत्र हिन्दी भाषी है तथा पांढुर्णा जिले का भाषाई क्षेत्र मराठी है। परिवहन की दृष्टिकोण से विकास खंड मोहखेड़ सीधा छिन्दवाड़ा से जुड़ा हुआ है। परन्तु परिवहन के दृष्टिकोण से विकास खंड मोहखेड़ सीधा पांढुर्णा से जुड़ा हुआ नहीं है। उपरोक्त सभी बिन्दुओं के अवलोकन के दृष्टिकोण से मोहखेड़ विकास खंड को पांढुर्णा में समाहित करने पर दूरी का बड़ा अंतर एवं सामाजिक और आर्थिक जुड़ाव भाषाई, सांस्कृतिक अंतर, स्वास्थ्य, शिक्षा, न्यायालय तथा मंडी का अभाव स्पष्ट रुप से दिखाई देता है।