1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां हुई तेज
छिंदवाड़ा
06-Mar-26
सांसद ने विभिन्न समाजों के सामाजिक बंधुओं की ली बैठक
छिन्दवाड़ा
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर शुक्रवार को सांसद कार्यालय सहित छिन्दवाड़ा शहर मे विभिन्न स्थानों पर सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी देते हुए सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र देकर इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बैठकों में बताया कि आप लोगों के द्वारा हमेशा ही उन्हें सहयोग प्रदान किया गया है। इस सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में भी आप लोगों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है। उक्त निःशुल्क महायज्ञ में यजमानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में अपने फार्म जमा कर सकते है। इस अवसर पर सभी सामाजिक संगठनों के सामाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू को उनकी की ओर से इस महायज्ञ में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने सभी सामाजिक बंधुओं और बुजुर्गो को गुलाल लगाते हुए उनका आर्शीर्वाद लिया और उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी।
इस अवसर पर बैठकों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, टीकाराम चंद्रवंशी, संतोष पटेल, रिजवान कुरैशी, ब्रजमोहन चंद्रवंशी, मनोज चौधरी, नरेन्द्र माहोरे, सुरेन्द्र पाल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
यहा हुआ बैठकों का आयोजन
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर सांसद कार्यालय सहित छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद कार्यालय में गोली समाज, पाल समाज, सिवनी रोड स्थित रघुवंशम लॉन में रघुवंशी समाज एवं इमलीखेड़ा मेन बस्ती में माहोरे समाज की बैठकों का आयोजन किया गया।