जिला माली समाज और केसरीनंदन हनुमान मंदिर में 8 को होली मिलन
छिंदवाड़ा
06-Mar-26
छिंदवाडा
पांच दिनों तक चलने वाले होली के त्योहर पर प्रतिदिन कहीं न कहीं होली मिलन समारोह आयोजित कर रंग-गुलाल उड़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला माली समाज और श्री केसरीनंदन हनुमान मंदिर में 8 मार्च, रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

बरारीपुरा सामाजिक भवन में होगा कार्यक्रम
जिला माली समाज विकास परिषद के प्रचार मंत्री मनीष सातपुते और चेतन घोरसे ने बताया कि जिला माली समाज के संयोजक भाउराव चरपे की अध्यक्षता में 8 मार्च, रविवार को दोपहर 2 बजे जिला माली समाज भवन बरारीपुरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके पश्चात् कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें 11 अप्रैल को महात्मा फुले जयंती समारोह की रूपरेखा बनाई जाएगी। समिति पदाधिकारियों ने सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का निवेदन किया है।
श्री केसरीनंदन हनुमान मंदिर में 8 मार्च को होली मिलन समारोह
रंग पंचमी के शुभ अवसर पर श्री केसरीनंदन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा 08 मार्च, रविवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के विभिन्न धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठन उपस्थित रहेंगे। होली मिलन समारोह पाश्चात आगामी 02 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। आगामी हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप से मानने के लिए मंदिर से जुड़े हनुमान भक्तों से उपस्थिति का निवेदन मंदिर समिति ने किया है।