रोटरी क्लब चलाएगा जल एवं स्वच्छता अभियान
छिंदवाड़ा
06-Mar-26
रोटरी क्लब ने जैविक खाद्य पदार्थ स्वास्थ के लिए लाभप्रद विषय पर किया जागरूकता कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
जैविक खेती जमीन के लिए वरदान है और इसे खाने से स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। इसके साथ ही मोटे अनाज जिसे श्री अन्न भी कहते है उसका भी हम सभी को उपयोग करना चाहिए। उक्त बातें होटल सूर्या में आयोजित जैविक के फायदे विषय पर जागरूकता कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने कही।

इस अवसर पर रोटे मनोज अग्रवाल, सचिव रोटे नीलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे नीलेश लाठ, पीआरओ रोटे अमित मक्कड़ सहित अन्य रोटेरियन साथी उपस्थित थे। रोटरी क्लब के सचिव रोटे निलेश गुप्ता ने कहा कि मार्च माह में जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर रोटरी क्लब जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ग्रामीण अंचलों में कार्य करेंगे। साथ ही सभी को शुद्ध जल मिले इस हेतु रोटरी क्लब द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर एवं कार्यालयों में आरओ वाटरक्यूरी फायर मशीन लगाई गई है।
रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल ने कहा कि इंदौर की तरह हमारा छिंदवाड़ा शहर स्वच्छता में नंबर वन आए इस हेतु विगत माह नगर निगम एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर नन्हे-नन्हे बच्चों ने स्वच्छता थीम पर रैंप वॉक किए थे आगे भी स्वच्छता पर आधारित नवाचारी कार्यों से आमजनों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगे ।कार्यक्रम में जैविक सब्जी की उपयोगिता पर रोटे रूपल अग्रवाल ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया।