Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चौरई में तिजोरी एवं तीस हजार रूपये उड़ा ले गए चोर

चौरई में तिजोरी एवं तीस हजार रूपये उड़ा ले गए चोर
क्राइम
22-Jan-26
छिंदवाड़ा

चौरई नगर में चमन घाटी स्थित साड़ी महल पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक आशीष पिंटू जैन ने बताया कि वे साड़ी महल दुकान के ऊपर वाले माले में ही  रहते है एवं रात्रि 1.39 से 3 बजे के लगभग तीन लोग दुकान के सामने कैमरे में नजर आए जिसमें एक अज्ञात चोर अंदर घुसा एवं चोरी की । दुकान में रखे तीस हजार रूपये एवं पुरानी खानदानी तिजोरी चोर अपने साथ ले गए। सुबह हमने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है तो हमने तत्काल ही थाना चौरई को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हम देख चुके हैं। दुकान मालिक आशीष पिंटू जैन ने थाना में लिखित शिकायत भी दिया है जांच जारी है जल्द ही चोरी करने वाले चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


Share News On