Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

टेली लॉ सर्विस के माध्यम से अब घर बैठे निःशुल्क कानूनी सलाह

टेली लॉ सर्विस के माध्यम से अब घर बैठे निःशुल्क कानूनी सलाह
छिंदवाड़ा
22-Jan-26

अटल ई सेवा केंद्र सीएससी वीएलई की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

छिंदवाड़ा

अटल ई सेवा केंद्र (CSC) वीएलई की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागृह में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पुन्हार उपस्थित थे। कार्यशाला में वीएलई को सभी सर्विस की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यशाला में विशेष रूप से न्याय विभाग के द्वारा संचालित टेली लॉ सर्विस ओर ई कोर्ट सर्विस की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।  

न्याय विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित टेली लॉ के माध्यम से अब हर व्यक्ति घर बैठे निःशुल्क कानूनी सलाह का लाभ प्राप्त कर सकता है। इसके लिए हितग्राही को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर अपनी समस्या का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। टेली लॉ के माध्यम से क्रिमिनल मामलों, सिविल मामलों, जमीनी विवाद, बैंकिंग मामलों, उपभोक्ता मामलों, इंश्योरेंस संबंधित समस्या, एवं सभी प्रकार की कानूनी सलाह प्राप्त की जा सकती है। 

भोपाल से आए टेली लॉ सर्विस के स्टेट कोऑर्डिनेटर आशीष द्विवेदी ने बताया कि टेली लॉ के माध्यम से मध्यप्रदेश में लगभग 12 लाख हितग्राहियों को वकीलों द्वारा निःशुल्क सलाह प्रदान की जा चुकी है। आमजन सीएससी केंद्रों के माध्यम से या स्वयं टेली लॉ एप्लिकेशन के माध्यम से अपनी समस्या को रजिस्टर कर कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते है।इसके अतिरिक्त सीएससी के माध्यम से बहुत सारी जनहितैषी सेवाएं प्रदान की जाती है जैसे - आधार सेवा, बैंकिंग सेवा, राज्य सरकार की सेवाएं, इंश्योरेंस सेवाएं, ई स्टोर आदि। उपरोक्त कार्यशाला में वरिष्ठ प्रबंधक अनुराग सिंह ने भोपाल से आए सीएससी संचालकों को मार्गदर्शन प्रदान किया जिसमें सीएससी जिला प्रबंधक सोहेब खान एवं परितोष साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
Share News On