Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने पर प्राचार्य और स्व सहायता से मांगा जवाब

मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने पर प्राचार्य और स्व सहायता से मांगा जवाब
छिंदवाड़ा
22-Jan-26
जनपद शिक्षा समिति की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

छिंदवाड़ा

गुरुवार को जनपद पंचायत परासिया सभाकक्ष में जनपद शिक्षा स्थायी समिति की आयोजित बैठक जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा सभापति जमील खान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक मे विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम धुर्वे, बी.आर.सी श्याम गुन्हारे सभी संकुल प्राचार्य, एवं शिक्षा केन्द्र प्रभारी  शिक्षा समिति के सदस्य विनीता सरेयाम,  संगीता डेहरिया, रोशनी मर्सकोले एवं शिक्षा विकास समिति के प्रमुख उपस्थित हुये। बैठक में शासकीय हाई स्कूल पलटवाडा, मोडोगरी और उमरेठ में लैब भवन बनाने स्वीकृति दी गई। शासकीय माध्यमिक स्कूल छिंदा और भाजीपानी में बच्चो को नियमित मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की शिकायत पर प्राचार्य एवं स्व सहायता समूह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डोमरी, गौली परासिया, भोकई, शंकरपुर, रिधोरा, इकलेहरा, रावनवाड़ा खास, सेठिया , ढाला की शासकीय शालाओश् मे पेयजल एवं शौचालय मरम्मत कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

Share News On