प्रदेश रेडक्रॉस चेयरमेन श्याम सिंह कुमरे ने की कलेक्टर से मुलाकात
छिंदवाड़ा
22-Jan-26
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश रेडक्रॉस के चेयरमेन पूर्व आईएएस अधिकारी श्याम सिंह कुमरे का छिंदवाड़ा रेडक्रॉस कार्यालय में आगमन हुआ । इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी द्वारा अभिनंदन किया गया । प्रदेश रेडक्रॉस चेयरमेन द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी छिंदवाड़ा द्वारा किए जारहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई एवं सभी जनजातीय ब्लाकों में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र जल्द से जल्द खोलने हेतु कहा गया। श्री कुमरे द्वारा छिंदवाड़ा कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हरेंद्र नारायण के कार्यालय पहुंच कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं प्रत्येक माह जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की मीटिंग लेकर दिशा निर्देश देने हेतु निवेदन किया गया।

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन भानुदास गोखे ,वाइस चेयरमेन डॉ हितेश मिश्रा, सचिव निरपत टेखरे, कोषाध्यक्ष अंशुल शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य अनिल साहू, डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा, संदीप जैन, अभिलाषा भांगरे, भारती साहू ,विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ दिलीप खरे एवं विनीत त्रिवेदी एवं कार्यालय प्रभारी विनोद वर्मा एवं सहायक दिनेश उपस्थित थे।