Home News Helpline Classified Jobs About Contact

उमरानाला हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं को किया जागरूक

उमरानाला हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं को किया जागरूक
छिंदवाड़ा
22-Jan-26
राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 22 से 26 तक

छिंदवाड़ा

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उमरानाला के हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिक सहायता अधिकारी विजय खोबरागढें ने उपस्थित छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ कैरियर बनाने के लिये कार्ययोजना बनाने के उपाय बतायें। समाजसेवी श्यामल राव ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं आयोजित प्रशिक्षणों को प्राप्त कर स्वंय का कौशल उन्नयन करने की बात कही। 

विधि की छात्रा गौरी जायस्वाल एवं कशिश चौरिया ने शिक्षा एवं डिजीटल पर चर्चा करते हुये बताया कि आज के समय में डिजीटल का हुनर अत्यंत आवश्यक है जिसका उपयोग हमें आना चाहिए। शिवानी सूर्यवंशी, सारिका कटारे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को और ज्यादा सशक्त होने की आवश्यकता है। तानिया श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ व्यावसायिक विकल्पों को भी चुनना चाहिए। कार्यक्रम उपरांत उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह न करने एवं बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। आयोजन को सफल बनाने में सतपुडा विधि महाविद्यालय के प्रोफेसर आनंद बाजपेयी, हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य राजीब साठे, शिक्षक संदीप आनदेव, अभिनव श्रीवास्तव, प्रियंका सोलंकी, जितेश डिगरसे, रविकांत पहाडे, जगदीश जायस्वाल, बबलू पवार का सहयोग रहा।
Share News On