Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुलाल लगाकर सांसद के साथ जमकर हुआ नाच-गाना

गुलाल लगाकर सांसद के साथ जमकर हुआ नाच-गाना
छिंदवाड़ा
05-Mar-26
भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिक भी हुए शामिल

छिन्दवाड़ा

होली के अवसर पर सांसद को गुलाल लगाकर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने जमकर नाच-गाना किया। अवसर था सांसद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का। सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया रोड स्थित पूजा लॉज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले सहित छिन्दवाड़ा शहर से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी को ढुरंेडी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उनके साथ होली खेली। इस दौरान आमजनों ने भी आत्मीय भाव से सांसद बंटी विवेक साहू को खुब रंग, गुलाल लगाया। सांसद श्री साहू ने भी जहा आमजनों को रंग, गुलाल लगाया वहीं इस दौरान पहुंचे बुजुर्गों को भी तिलक लगाकर उनका आर्शीर्वाद लिया।
        
इस अवसर पर पूजा लॉज छिन्दवाड़ा में आमजनों के लिए पर्याप्त मात्रा में रंग गुलाल, ढोल नगाड़ों और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा के इतिहास में यह दूसरा वर्ष है कि आमजनों को अपने सांसद के साथ होली खेलने का अवसर मिला था। पिछले वर्ष भी सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख मौजूदगी में होली के अवसर पर पूजा लॉज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। होली मिलन समारोह के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के साथ होली खेलने के लिए भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे हुए थे।
Share News On