Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रंगपंचमी पर गांधी गंज से निकलेगा चल समारोह दशहरा मैदान पहुंचेगा

रंगपंचमी पर गांधी गंज से निकलेगा चल समारोह दशहरा मैदान पहुंचेगा
छिंदवाड़ा
05-Mar-26
सांसद बंटी विवेक साहू की उपस्थिति में दीनदयाल रसोई में बैठक 

छिन्दवाड़ा

रंगपंचमी को लेकर दीनदयाल रसोई गांधीगंज में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रंगपंचमी आयोजन समितियों के पदाधिकारियों ने रंगपंचमी पर्व की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में तय हुआ कि रंगपंचमी के अवसर पर गांधीगंज से प्रातः 11 बजे विशाल चल समारोह शुरू किया जाएगा, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पोला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न होगा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों से सामाजिक सौहाद्र के साथ इस रंगपंचमी पर्व को मनाने की अपील की है और कहा है कि जिलेवासी आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए सामाजिक एकता के साथ इस रंगपंचमी पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि रंगपंचमी में पर्यावरण सरंक्षण एवं जल सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से रंगपंचमी मनाई जाए। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, अरविंद राजपूत, नरेन्द्र जैन, जसपाल सिंह, अलकेश लांबा, अमित राय, अरविंद राय सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।    

Share News On