Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अमर्यादित टिप्पणी को लेकर स्थानीय भाजपा-कांग्रेस में ‘वाकयुद्ध’

अमर्यादित टिप्पणी को लेकर स्थानीय भाजपा-कांग्रेस में ‘वाकयुद्ध’
राजनीति
27-Oct-26
भाजपा के नेता अपनी दूषित भाषा और अमर्यादित टिप्पणियों को भूल गए: गुंजन

कांग्रेस अब हर वार पर दोगुनी ताकत से पलटवार करेगी

छिन्दवाड़ा अपडेट

कांग्रेस को शालीनता, संयम और लोकतांत्रिक मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाले शायद यह बात भूल गए है, कि राजनीतिक मूल्यों का हनन और भाषा को दूषित करने की शुरुआत सत्ता के मद में चूर भाजपाईयों ने ही की है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नेता विपक्ष राहुल गांधी की स्व. नानी पर अशोभनीय और स्तरहीन टिप्पणी की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनेकों बार राहुल गांधी और गांधी परिवार पर व्यक्तिगत बयानबाजी करते आए हैं। तब भाजपा जिला अध्यक्ष को राजनीति में अमर्यादित भाषा व व्यक्तिगत बयानबाजी नजर नहीं आई। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने शेषराव यादव के बयान पर पलटवार करते हुए यह याद दिलाया कि दूषित व निम्न स्तरीय बयानबाजी वाली राजनीति की शुरुआत भाजपा ने की है।

जारी बयान में श्री शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नेता पर व्यक्तिगत अथवा उसके परिवारजनों पर टिप्पणी नहीं की। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा ही राजनीति में विचारधारा, भाजपा के अनैतिक कार्यों, जनविरोधी नीतियों, बढ़ती हुई बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई और अत्याचार के खिलाफ बयान दिए हैं। लेकिन भाजपा के नेता सीधे तौर पर व्यक्तिगत हमला करते आए हैं, इसके अनेक प्रमाण छिन्दवाड़ा में भी उपलब्ध है। 

शेषराव यादव यह बात जान लें कि इतिहास दोहराता है। जो भाजपा ने बोया है, वही काटना पड़ रहा है। कांग्रेस ने यह तय कर लिया है कि भाजपा को अब उसी भाषा और व्यवहार से जवाब दिया जाएगा जिसका प्रयोग वह कांग्रेस के लिए करती है। देश, प्रदेश और जिले की जनता ने अपनी आंखों देखा और कानों से सुना है कि भाजपा के नेताओं ने किस तरह देश की राजनीति में भाषा और व्यक्तिगत आक्षेपों का जहर खोला है, लेकिन दर्द अब हुआ है, क्योंकि पहली बार किसी ने उनकी पार्टी के नेता के पिता को सिर्फ बाप बोल दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष यह बात जान लीजिए कि जनता जागरूक है वह सबकुछ जानती है कि घटिया और निम्न स्तरीय राजनीति की शुरुआत भाजपा ने की है सो जो बोया है वही काटना तो पड़ेगा।
Share News On