Home News Helpline Classified Jobs About Contact

41 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 258 मरीजों का उपचार, 12 मरीज रेफर

41 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 258 मरीजों का उपचार, 12 मरीज रेफर
स्वास्थ्य
27-Oct-26
जरूरत मंद लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ रू कमलेश उईके  

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा मंडल उमरेठ के ग्राम छोटी छावड़ी में स्थित शाला स्कूल के ग्राउंड में 41वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे, जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य चंद्रकुमार चंदू जैन सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 258 मरीजांे ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 12 मरीजों को उचित इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि उमरेठ के ग्राम छोटी छावड़ी में आयोजित 41वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज तथा विभिन्न समाजसेवी और साजाजिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते जरूरत मंद लोगों को सरकार की योजनाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। अब जरूरत मंद लोगों को सीधे उनके खाते मे राशि भेजकर शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब आप लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा व पाढंुर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज मिल रहा है तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करके उचित उपचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को नागपुर और अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार किया जायेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सतत विकास हो रहा है। पिछले कई वर्षों से 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है।

शिविर के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे, जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य चंद्रकुमार चंदू जैन, सरपंच इंद्रा फलके, जनपद सदस्य सविता ईवनाती, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रूपेन्द्र डेहरिया, उपसरपंच राजेन्द्र जी, भाजपा नेता नरेन्द्र माहोरे, मदन लाल, कैलाश बानवंशी, दिमाक चंद फलके, अनिल उईके, दीपक विश्वकर्मा, रूखन लाल जावरे, सित्तू जावरे, उदयराज उईके, राजाराम नागवंशी, मेसराम मेहलवंशी, सरतू मेहलवंशी, मुलीचंद भन्नारे, मल्कू मर्रापा, शंकरराव आठनकर, विनोद सोनी सहित चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम उपस्थित थी।
Share News On