Home News Helpline Classified Jobs About Contact

एनएसयूआई ने चौरई में उठाया विद्यार्थियों की समस्याओं का मुद्दा

एनएसयूआई ने चौरई में उठाया विद्यार्थियों की समस्याओं का मुद्दा
राजनीति
27-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने वोट चोरी और विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं पर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कॉलेज के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति सहित अन्य विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए चौरई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय प्रबंधन व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता का पुतला फूंका। एनएसयूआई के छात्र पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द समस्याएं नहीं सुलझाई गई तो इससे बड़ा आंदोलन होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन व प्रशासन की होगी।

कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय चौरई में छात्र-छात्राओं की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एनएसयूआई ने विरोध प्रगट किया। अव्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। कॉलेज के सामने वोट चोरी में लिप्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता व कॉलेज प्रबंधन का पुतला दहन कर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि महाविद्यालयों में फैली अव्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाया जाए अन्यथा एनएसयूआई उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। उन्होंने वोट चोरी के मामले में चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा, वह भाजपा पार्टी समर्थित हो चुका है।

ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने, छात्रवृत्ति का जल्द वितरण करने, लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों की साइट खोलने तथा विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग रखी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी, कार्यवाहक अध्यक्ष राजू वाडिवा, नगर अध्यक्ष सत्येंद्र अहिरवार,  ब्लॉक अध्यक्ष लखन सोनी, अंजली भलावी, फरहान खान, साहेब सोनू अली, पंकज वर्मा, पराश्रम ठाकुर व शिवा ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On