सहस्त्र चंडी महायज्ञ का सामाजिक समितियों को दिया आमंत्रण पत्रक
छिंदवाड़ा
05-Mar-26
छिन्दवाड़ा
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर गुरूवार को छिन्दवाड़ा शहर मे विभिन्न स्थानों पर सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में चार सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी देते हुए सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र देकर इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बैठकों में बताया कि आप लोगों के द्वारा हमेशा ही उन्हें सहयोग प्रदान किया गया है। इस सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में भी आप लोगों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है। उक्त निःशुल्क महायज्ञ में यजमानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में अपने फार्म जमा कर सकते है।
इस अवसर पर बैठकों में प्रमुख रूप से महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, अलकेश लांबा, रोहित पोफली, अरविंद राजपूत, शशांक चंदेल, अगहन शाह उईके, बालाराम परतेती, महेश सराठी, नितेश कुड़ोपा, हेमकरण तिरकाम, आर.पी.एस परतेती, मेहमान शाह ककोड़िया, राघवेन्द्र शाह उईके, दुर्गा प्रसाद मसराम, सरजू उईके, अजय कुमार उईके, लीना तिरकाम, संगीता सुरेश उईके, गयाप्रसाद वाडिवा, कपील ठाकुर, मुकेश अहके, दीपक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
सांसद ने संत पूजारियों को किया आमंत्रित
गुरूवार को सांसद कार्यालय में संत पूजारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए संत पूजारियों से पूर्ण सहयोग मांगते हुए महायज्ञ में सादर आमंत्रित किया। बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि नवरात्र के दौरान आप लोगों की व्यस्तता के बीच यह महायज्ञ होने जा रहा है। जिसमें आप सादर आमंत्रित है और इस महायज्ञ को सफल कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करे। संत पूजारियों ने भी महायज्ञ में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन सांसद बंटी विवेक साहू को दिया है।
यहा हुआ बैठकों का आयोजन
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर विक्रम अहके के निवास स्थान पर सर्व आदिवासी समाज, श्री माता महागौरी मंदिर सोनपुर में पटवा समाज, राधा कृष्ण मंदिर पुराना नरसिंहपुर नाका में यादव समाज एवं नरसिंहपुर रोड स्थित डी नेमा जी के निवास स्थान पर नेमा दर्पण फाउंडेशन की बैठकों का आयोजन किया गया।