Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संदीप रघुवंशी की नियुक्ति से किसान मोर्चा और मजबूत होगा: शेषराव यादव

संदीप रघुवंशी की नियुक्ति से किसान मोर्चा और मजबूत होगा: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
02-Mar-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने संदीप रघुवंशी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री रघुवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने अपने संदेश में कहा कि संदीप रघुवंशी लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। किसान हितों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और वित्तीय अनुशासन की समझ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रघुवंशी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत करेंगे।

श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी होती है। संगठन कार्यकर्ता आधारित है और प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में संदीप रघुवंशी की नियुक्ति निश्चित रूप से प्रदेश के किसानों की आवाज को और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री रघुवंशी प्रदेश भर में संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शिता और किसानों के हित में संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संगठन को उनके अनुभव और ऊर्जा का पूरा लाभ मिलेगा।
Share News On