Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हरामखाऊ टाईम्स के विमोचन पर जमकर हुई हंसी-ठिठोली

हरामखाऊ टाईम्स के विमोचन पर जमकर हुई हंसी-ठिठोली
छिंदवाड़ा
02-Mar-26
भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने साझा किया मंच, हंसी-मजाक की उड़ी गुलाल

छिंदवाड़ा

होली दहन के पूर्व आयोजित होने वाला हरामखाउ सम्मेलन 1 मार्च की रात 8 बजे दशहरा मैदान में प्रारंभ हुआ। गीत-संगीत के साथ पेरोडी आधारित गीतों की कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन समिति के संतोष जैन सरल ने बताया कि कार्यक्रम का यह 38 वां वर्ष था जिसमें लाफ्टर चैलेज विनर हास्य कलाकार सुनील पाल ने अपने व्यंग्यों से उपस्थित दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद मन्नूलाल झकलट ने बुलेटिन की रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने मंच साझा किया। इस बीच हंसी-मजाक की जमकर गुलाल उड़ी। हर बार की तरह इस बार भी इष्ट देव पूजा, अतिथियों को टोपा, लॉलीपॉप और नींबू की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। रात लगभग 11.30 बजे हास्य बुलेटिन हरामखऊ टाईम्स का विमोचन उपस्थित अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में मंच संचालन तरूण जैन और सुनील बनारसे ने किया।


Share News On