Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नींद की झपकी आने से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत

नींद की झपकी आने से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत
छिंदवाड़ा
02-Mar-26
छिंदवाड़ा

रविवार की रात कुंडीपुरा थानांर्गत सड़क हादसे में पिता-पुत्र की कार दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार में ब्लास्ट हो गया और किसी को भी कार से निकलने का अवसर नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात लगभग 3.30 बजे की बताई जा रही है। परासिया के दीघावानी निवासी अमृत सिंह अपने पुत्र अरूण के साथ उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे। बनगांव के पास नींद का झोंका आने से वाहन साइन बोर्ड से टकराया उसके बाद बुलेरो वाहन से टकराया और अचानक कार में ब्लास्ट के साथ आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में रखे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आगजनी हुई।

Share News On