Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू और पूर्व मंत्री चौ. चंद्रभान समर्थकों संग मनाएंगे होली

सांसद बंटी विवेक साहू और पूर्व मंत्री चौ. चंद्रभान समर्थकों संग मनाएंगे होली
छिंदवाड़ा
02-Mar-26
पूजा लॉन और चौ. चंद्रभान निवास पर जमेगा होली का रंग

छिन्दवाड़ा

चंद्र ग्रहण और भद्रा के कारण धुरेंडी यानि रंग गुलाल से होली 3 के बजाए 4 मार्च को मनाई जा रही है। शहर में अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा रंग गुलाल उत्सव का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में वर्तमान सांसद बंटी विवेक साहू और पूर्व मंत्री चौ. चंद्रभान सिंह के निवास पर रंग गुलाल उत्सव का आयोजन किया गया है।

सनातन परंपरा के महापर्व धुंरेंडी के अवसर पर 04 मार्च को पूजा लॉज परासिया रोड छिन्दवाड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। जिसमें छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सभी भाईयों, बहनों, कार्यकर्ताओं, साथियों, मित्रों एवं शुभचिन्तकों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सांसद श्री साहू ने सभी भाईयों, बहनों, कार्यकर्ताओं, साथियों, मित्रों एवं शुभचिन्तकों को धुरेंडी पर्व को हर्षाेल्लास व उत्साह पूर्वक मनाने के लिए आमंत्रित किया हैं। सांसद श्री साहू ने सनातन परंपरा के महापर्व होली व धुंरेंडी के पावन अवसर पर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सांसद ने कहा कि रंगों का यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव को बढ़ाते हुए एकता का संदेश देता है। विविध विचारों के रंगों से रंगे इस पर्व पर हम एक होकर स्वंय के लिए और पूरे समाज के लिए एक नया संदेश दे यही कामना है।

पूर्व मंत्री चौ. चंद्रभानसिंह के निवास पर सुबह 9 से 1 बजे तक धुरेंडी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। होली के रंगों के साथ-साथ स्वल्पाहार की व्यवस्था भी आयोजन समिति ने की है। धर्मेन्द्र मिगलानी, दिवाकर सदारंग, अभिलाष गोहर, सुनील ठाकुर, जितेन्द्र शाह, देवेन्द्र सूर्यवंशी, बंटी राय, बलराम विश्वकर्मा, लोकेश डेहरिया, मुकेश धुर्वे, इंद्रजीत पटेल सहित अन्य समर्थकों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Share News On