12 सितंबर को 3 बजे षष्ठी माता मंदिर से निकलेगा चल समारोह
छिंदवाड़ा
11-Sep-26
बनखेड़ी के बगलामुखी माता मंदिर की प्रतिकृति झांकी में विराजित होंगे छिंदवाड़ा के महाराजा

छिंदवाड़ा
श्री छिंदवाड़ा के महाराजा के 15 वें वर्ष में हिमाचल प्रदेश के बनखेड़ी स्थित मां बगलामुखी माता का दिव्य मनमोहक मंदिर की प्रतिलिपि झांकी तैयार की जा रही है। इस वर्ष प्रथम पूज्य श्री छिंदवाड़ा के महाराजा श्री बगलामुखी माता मंदिर में विराजमान होंगे। पंडाल को बनखेड़ी मंदिर जैसा रूप देने सभी कलाकार एवं गणेशभक्त प्रयासरत है। यह जानकारी ग़णराज वेलफेयर सोसायटी श्री छिंदवाड़ा के महाराजा के संस्थापक अमित राय एवं कोषाध्यक्ष डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा ने दी। प्रबंधकारिणी सदस्य संदीप अग्निहोत्री एवं इमरत चक्रवर्ती ने बताया कि गणराज सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य इस कार्य में विगत कई दिनों से लगातार कार्य कर रहे हैं। भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है
प्रबंधकारिणी सदस्य राजेश साहू एवं संकेत पांडे ने बताया कि 12 सितंबर शनिवार को दोपहर 3 बजे षष्ठी माता मंदिर से जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों एवं गणेश भक्तों की उपस्थिति में विशाल चल समारोह बैंड बाजे झांकी के साथ निकलेगा जिसमें महाराजा का लीजेंट लेडी ग्रुप के साथ मातृशक्ति ढोल बादन करेगी । शाम 5 बजे सत्कार तिराहे पर महाराजा की मनमोहक दिव्य मूर्ति का भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया जाएगा। गुरैया नाका स्थित दिव्य भव्य पंडाल में लगभग 10 बजे प्रवेश होगा। महाराजा की स्थापना 14 सितंबर को चतुर्दशी के पावन अवसर पर पुजारी श्रवण कृष्ण शास्त्री द्वारा की जाएगी। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष में महाराजा परिवार का संपूर्ण कार्यक्रम पूर्णता भक्ति मय माहौल में संपन्न होंगे।