Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बरारीपुरा में मना तान्हा पोला, नंदी लेकर दौड़े बाल गोपाल

बरारीपुरा में मना तान्हा पोला, नंदी लेकर दौड़े बाल गोपाल
छिंदवाड़ा
11-Sep-26
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े और क्षेत्रवासियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

छिंदवाड़ा

महाराष्ट्र में पोला के दूसरे दिन तान्हा पोला मनाने की परंपरा का निर्वाह करते हुए शुक्रवार 11 सितंबर की दोपहर बरारीपुरा में तान्हा पोला मनाया गया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद श्रीमति हंसा अंबर दाढे ने बताया की क्षेत्र में बच्चों का तान्हा पोला पिछले लगभग 36 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत स्व. जयदेव इल्हारे द्वारा की गई थी और आज भी उनका परिवार इस परंपरा का अनवरत निर्वाह कर रहा है। महाराष्ट्रीय परंपरा में इस दिन नंदी की पूजा की जाती है और क्षेत्र के सभी बाल गोपाल नंदी दौड़ में हिस्सा लेते है। आज इस अवसर पर क्षेत्र के बाल गोपाल की टोली समेत क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक मधुकर कराडे, अंबर दाढे, अर्चित दाढ़ें निशांत धाडगे, अंकुश कस्तुरे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष उपस्थित रहे। सभी ने बाल गोपाल के तान्हा पोला का आनंद लिया और बच्चों को उपहार व आशीर्वाद प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Share News On