सांसद ने नागरिकों से घर जाकर की मुलाकात, किया अभिनंदन
राजनीति
17-Jun-26
सांसद ने मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर किया विशेष जनसंपर्क
छिन्दवाड़ा
मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर और गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे एक उत्साह के रूप में मनाया जा रहा है, इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू भी विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शहर सहित गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क करते हुए मोदी सरकार के इस सफलतम 12 वर्ष के साक्षी बनने पर प्रबुद्धजनों, बुजुर्गों, आमजनों और प्रमुखजनों का अभिनंदन करते हुए उनका सम्मान भी कर रहे है।

मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर को सांसद बंटी विवेक साहू ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना व डॉक्टर अनिल सक्सेना के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इसके बाद उन्होने राहुल भसीन और शिवेन्द्र सिंह रघुवंशी से मुलाकात करते हुए उनका अभिनंदन किया वहीं शिवेन्द्र सिंह रघुवंशी के पुत्र आर्यमन सिंह रघुवंशी को बिलासपुर का जज नियुक्त होने पर सम्मानित भी किया। साथ ही सांसद श्री साहू ने छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों में पहंुचकर उमाशंकर राय, मनोहर ठाकरे, मुकेश प्रजापति, भास्कर मिश्र, संकेत अग्रवाल, डॉक्टर निश्चल जैन और नरसिंगपुर नाका छिंदवाड़ा में मुन्ना लाल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता एवं सिवनी प्राणमोती वार्ड नंबर 16 में अजय जुनेजा से मुलाकात करते हुए उनका अभिनंदन और सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला संपर्क अभियान प्रभारी नीरज भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, मनोज सक्सेना, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, राहुल बंटी उईके, सत्येन्द्र ठाकुर, विशवेन्द्र बैस, ओम चौरसिया, अभिषेक राय, मंडल महामंत्री कुंदन मिगलानी, मंडल उपाध्यक्ष तरुण किंद्रा, जनसंपर्क मंडल टोली सदस्य आशीष बारिया, धर्मेंद्र वंशकार सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे।