Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बिछुआ में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लक्ष्य डायग्नोसिस सेंटर का शुभारंभ

बिछुआ में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लक्ष्य डायग्नोसिस सेंटर का शुभारंभ
छिंदवाड़ा
17-Jun-26

छिंदवाड़ा/बिछुआ

बिछुआ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वस्थ एवं निरोग रखने के उद्देश्य से लक्ष्य डायग्नोसिस सेंटर, बिछुआ का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने केंद्र का अवलोकन कर इसकी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के जिला संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता है। लक्ष्य डायग्नोसिस सेंटर के प्रारंभ होने से बिछुआ क्षेत्र के नागरिकों को अनेक आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो सकेंगी, जिससे उन्हें उपचार के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा।

डॉ. हरजानी ने केंद्र के संचालक डॉ. सतीश नेमा एवं डॉ. संध्या नेमा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, सोनोग्राफी सुविधा, जनरल मेडिसिन एवं सर्जरी संबंधी सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता, लखन वर्मा, डॉ. गगन कोहले, डॉ. हितेश मिश्रा सहित अनेक चिकित्सक, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्य डायग्नोसिस सेंटर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा तथा आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Share News On