Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महासचिव भानुदास ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और राष्ट्रदृष्टि से कराया अवगत

महासचिव भानुदास ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और राष्ट्रदृष्टि से कराया अवगत
छिंदवाड़ा
17-Jun-26
विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी का परिचय एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न

छिंदवाड़ा

धरम टेकड़ी स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी द्वारा परिचय एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव भानुदास जी धाक्रस थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, राष्ट्रदृष्टि एवं उनके विचारों से प्रेरित होकर स्थापित विवेकानंद केंद्र की कार्ययात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र आज देशभर में लगभग 1300 सेवा, संस्कार एवं जागरण गतिविधियों का संचालन कर रहा है।

श्री धाक्रस ने जानकारी दी कि अरुणाचल प्रदेश एवं असम के दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्र द्वारा लगभग 80 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही पूर्वाेत्तर भारत में दो विशाल चिकित्सालय तथा मध्यप्रदेश के बीना में 300 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल का संचालन भी केंद्र द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रनिर्माण के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कुलगुरु इंद्रप्रसाद त्रिपाठी ने की। संचालन आनंद नेमा ने किया तथा अंत में विवेकानंद केंद्र, छिंदवाड़ा के कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अभिषेक वैष्णव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
Share News On