सांसद ने कहा पट प्रतियोगिता किसानों की संस्कृति और उनकी मेहनत का प्रतीक
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
भानादेही में आयोजित विशाल बैलगाड़ी पट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुये सांसद
छिंदवाड़ा
पट प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि हमारे किसानों की संस्कृति और उनकी मेहनत का प्रतीक है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अवसरों पर इनका भव्य आयोजन किया जाता रहा है। प्राचीन एवं पांरपरिक खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम भानादेही में आयोजित विशाल बैलगाड़ी पट प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पट प्रतियोगिता जैसे पांरपरिक खेलों ने आज भी ग्रामीण परिवेश की भावनाओं को जीवित रखा है। इस तरह के आयोजन लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। ऐसे आयोजन होने से ग्रामीणों की एकता और पारंपरिक खेलों को महत्व मिलता है। विदित हो कि पारंपरिक खेलों की कड़ी में ग्राम अतरवाडा भानादेही में विशाल बैल गाड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू और अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में ज़िला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, जनपद सदस्य गोलू पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राजेश रघुवंशी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, सरपंच विनोद आहके, धन्नू पटेल सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।