Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बने

सांसद बंटी विवेक साहू भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बने
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा सांसद को लगातार दी जा रही है जिम्मेदारियां

छिंदवाड़ा

वैश्विक परिवेश में भारत को पुनः विश्वगुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दृढ़ संकल्पित है। इसी दिशा में आर्थिक, सामरिक, सांस्कृतिक संबंधों को मित्र देशों के साथ साझा करने के उद्येश्य से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सक्रिय, लोकप्रिय और युवा सांसद बंटी विवेक साहू को एक ओर अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भारत नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छिंदवाड़ा के लिए गौरव की बात है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद बंटी विवेक साहू को लोकसभा की दो प्रमुख समिति कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन एवं कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति में पहले ही बतौर सदस्य की जिम्मेदारी दे रखी है, जिसे सांसद बंटी विवेक साहू बाखूबी निभा रहे है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने उन्हें वर्तमान में असम विधानसभा चुनाव की भी अहम जिम्मेदारी दी है। इसके पूर्व सांसद बंटी विवेक साहू को ग्वालियर में भाजपा संगठन के चुनाव की भी जिम्मेदारी दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा दी जा रही जिम्मेदारियां सांसद बंटी विवेक साहू लगातार निभाते आ रहे है। अब भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह में भी सांसद श्री साहू को बतौर सदस्य जिम्मेदारी मिली है।

भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह के प्रमुख उद्येश्य

सांसद बंटी विवेक साहू भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नियुक्त किए गए है। यह समूह भारत और नाइजीरिया के बीच बेहतर संबंधों को निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की संसदों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फरवरी 2026 में 64 देशों के साथ इन समूहों का गठन किया है, जिसमें एम. थम्बीदुरै को नाइजीरिया समूह का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

इस समूह के प्रमुख कार्य

भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह के कई महत्वपूर्ण कार्य है। जिसमें प्रमुख रूप से संसदीय कूटनीतिः पारंपरिक सरकारी कूटनीति के पूरक के रूप में “सांसद-से-सांसद“ सीधे संवाद को बढ़ावा देना। अनुभवों का साझाकरणः दोनों देशों के सांसद अपनी विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय प्रथाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा और अनुभव साझा करते हैं। द्विपक्षीय सहयोगः व्यापार, तकनीक, सामाजिक नीति, संस्कृति और वैश्विक चुनौतियों (जैसे जलवायु परिवर्तन या सुरक्षा) पर बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करना। प्रतिनिधिमंडलों का दौराः समय-समय पर दोनों देशों के सांसदों के दौरों का आयोजन करना ताकि जमीनी स्तर पर संबंधों को मजबूत किया जा सके। रणनीतिक संबंधः नाइजीरिया भारत का अफ्रीका में सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। यह समूह समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को विधायी समर्थन देता है। यह पहल लोकसभा सचिवालय द्वारा भारतीय लोकतंत्र की समावेशी छवि को वैश्विक स्तर पर पेश करने के लिए की गई है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों को शामिल किया गया है।
Share News On