पार्टी के बहाने होटल बुलाकर युवती से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
छिंदवाड़ा
सिवनी रोड स्थित होटल अंबर में एक युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व से परिचित युवती दो परिचित युवकों के साथ होटल में पार्टी करने गई थी जहां उसके दोस्तों ने उसे बीयर पिलाई। जब वह नशे की हालत में थी तब युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अत्यधिक नशे के कारण युवती के बयान नहीं लिये जा सके। फिलहाल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी जांच जारी है। फिलहाल एक आरोपी दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार किया जा चुका हे।