Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

धमकी देने वाले युवाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमकी देने वाले युवाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
छिंदवाड़ा

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के बाद चार युवकों द्वार एक युवती को धमकाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मंगलवार की रात पूरे सोशल मीडिया में यही मामला ज्यादा वायरल होता रहा

तेलंगाना विधायक टी राजा की दशहरा मैदान में आमसभा के बाद से कुछ उपद्रवी तत्व लगातार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। दो दिन पूर्व ही आदिवासी युवाओं के साथ कुछ असामाजिक तत्व बिना अनुमति रैली निकाल रहे थे जिसे पुलिस ने रोक दिया था लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जिससे शहर में तनाव का माहौल बन रहा है। 

इसी कड़ी में छोटी बाजार क्षेत्र के हिंदूवादी नेता अरविंद राजपूत ने अपनी सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की थी जिसका वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। इसी वीडियो को क्षेत्र की एक युवती ने अपनी प्रोफाई में टेग कर इस वीडियो को शेयर किया था जिसके बाद कुछ युवकों द्वारा युवती के साथ गाली-गलौच करने और रेप करने की धमकी दी जाने लगी। जिसके बाद अरविंद राजपूत अपने समर्थकों के साथ रात को ही थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए राजा खान, बिलाल खान, शेख शाजिल, को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।


छिंदवाड़ा में वायरल वीडियो और ऑडियो से बवाल, धमकी के आरोप के बाद आधी रात थाने का घेराव🔴
छिंदवाड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और कथित कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 22 वर्षीय युवती द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद उसे फोन पर वीडियो हटाने के लिए कथित रूप से धमकाने और अभद्र भाषा उपयोग करने का आरोप सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, युवती को इंस्टाग्राम कॉल पर 3-4 युवकों ने संपर्क कर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। आरोप है कि मना करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही उसका पता भी पूछा गया। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिचितों और संबंधित संगठनों को दी, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया।
मामले की सूचना मिलते ही संगठनों ने देर रात छिंदवाड़ा कोतवाली थाने पहुंचकर विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव किया। देर रात बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हुए, जहां पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जिसमें राजा खान , बिलाल खान ,शेख शजिल मुख्य आरोपी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।
Share News On