सोमवार की शाम सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं
राजनीति
16-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने सोमवार की शाम सांसद कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को जाना। जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने अधिकांश समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया।
इस दौरान छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से आए हुए आमजनों सहित कुछ सामाजिक और अन्य संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू सांसद कार्यालय सहित जिले में दौरे के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कर रहे है। आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण होने से वे सांसद बंटी विवेक साहू का आभार भी व्यक्त कर रहे है।