क्रिकेट के मैदान में सांसद बंटी साहू ने हाथ आजमाया
खेल
16-Nov-26
सांसद खेल महोत्सव की वाली जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ

छिंदवाड़ा अपडेट
सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिससे जहां जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों एवं वार्ड स्तर तक के सभी खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर मिलेगा वहीं चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी दिया जाएंगा। उक्त आशय का उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की विभिन्न 151 टीमों ने अपना कराया पंजीयन कराया है, क्रिकेट के माध्यम से युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएंगा। महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेंगी। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झांझरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पुलिस बैंड ने भी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में यहा रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झांझरी, चंद्रभान देवरे, मनोज सक्सेना, जगेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडराह, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोपली, अलकेश लांबा, अरविंद राजपुत, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, जिला खेल अधिकारी योगेश चौरिया, श्रीमती गरीमा प्रतीक दामोदर, संदीप चौहान, प्रमोद शर्मा, रंगू यादव, माइकल पाहडे, जगदीश गोदरे, विजय पाटिल, राहुल बंटी उईके, बलराम साहू, ओम चौरसिया, विशवेन्द्र बैस, शंशाक चंदेल, रवि मालवी, पंकज पाटनी, सुनील परतेती, संदीप मालवी, श्रेय जैन, जावेद खान, शैलेष करमरकर व अन्य वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित थे।