Home News Helpline Classified Jobs About Contact

धार्मिक और सेवाभाव कार्यक्रमों के साथ मनेगा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस

धार्मिक और सेवाभाव कार्यक्रमों के साथ मनेगा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस
राजनीति
16-Nov-26
राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में होगी भजन संध्या व रंग बिरंगी आतिशबाजी

छिन्दवाड़ा अपडेट

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवम्बर बुधवार को बड़े ही हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः काल से ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में कांग्रेसजन के द्वारा मानव सेवा से जुड़े कार्य किए जाएंगे, धार्मिक स्थलों पर पूजन, अर्चन, अरदास, इबादत व प्रार्थना कर श्री नाथ के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि सर्वप्रथम प्रातः 9 बजे अनगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा, अर्चना व विशेष अनुष्ठान कर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे साथ ही जिले की सुख, शांति व समृद्धि हेतु प्रार्थना की जाएगी। प्रातः 9.15 बजे छोटी बाजार स्थित नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर, श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना व तारण तरण जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भैयाजी की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। समस्त कांग्रेसजन जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल वितरण करेंगे। प्रातः 10.30 बजे वृद्धाश्रम में केक काटकर वृद्धजनों का सम्मान व उन्हें भोजन कराया जाएगा। दोपहर में सिद्ध सिमरिया धाम में पूजन अर्चना की जाएगी।

शाम 05 बजे राजीव भवन में होगी सर्वधर्म सभा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने बताया कि दोपहर में खजरी चौक पर केक काटकर कमलनाथ के जन्मदिन की खुशियां मनाई जाएगी। सांय 05 बजे राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना‌ सभा का आयोजन किया जाएगा। सांय 06 बजे धर्म गुरुओं द्वारा कमलनाथ जी को आर्शी वचन देकर जन्मदिन पर केक काटा जाएगा। समस्त धर्मगुरूओं का सम्मान कांग्रेस परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा, तदोपरांत जोरदार व रंग बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में आमजन सहित रहेंगे।

सुप्रसिद्ध भजन गायिका देंगी भक्ति गीतों पर प्रस्तुति

श्री मागो ने बताया कि केक काटने के उपरांत राजीव भवन सुमधुर भजन संध्या का आयोजन किया गया है। रात्रि 07 बजे भजन संध्या प्रारंभ होगी। भारत का बच्चा, बच्चा भजन की सुप्रसिद्ध गायिका पूजा गोल्हानी के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या के उपरांत रात्रि 8.30 बजे राजीव भवन में स्वभोज किया आयोजन किया गया है।   

मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में होगा सुंदरकाण्ड पाठ

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर सांय 06 से राजीव गांधी बस स्टैंड पर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेता सचिन वानखेड़े द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत हर्षाेल्लास के साथ कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रात्रि 08 बजे केक काटकर खुशियां मनाई जाएगी।
Share News On