Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा महापौर को नाकारा साबित करने में जुटी: सोनू मागो

भाजपा महापौर को नाकारा साबित करने में जुटी: सोनू मागो
राजनीति
16-Nov-26
नगर पालिक निगम को भाजपा ने बना लिया प्रयोग शाला

नियम ना कायदे भाजपा ने अपनी मनमर्जी से बना ली टोली

भ्रष्टाचार के लिए खोले और नये द्वार

छिन्दवाड़ा अपडेट

विकास के लिए भाजपा सरकार के पास नीति है और ना ही नियत है। यह बात सिर्फ नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि समूचे जिले के लिए लागू हो रही है। निगम में अपनी नाकामी को छिपाने और दबाने के लिए भाजपा ने सीधे तौर पर महापौर को नाकारा साबित कर दिया है। इसके लिए उन्होंने एक टोली बनाई है जिसे विकास टोली का नाम दिया है और वह महापौर के ऊपर बैठकर कार्य करेगी। छिन्दवाड़ा में सांसद भाजपा का, महापौर भी भाजपा का ही, प्रदेश में और केन्द्र में भी सरकार। अब सवाल यह उठ रहा है कि नगर पालिक निगम जैसे सीमित निकाय या दायरे में विकास के लिए भाजपा को टोली की आवश्यकता पड़ रही तो सोचिए जिले और प्रदेश के विकास के लिए इन्हें किसकी आवश्कता होगी। उक्त उदगार शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने निगम में बनाई गई विकास टोली पर व्यक्त किए।

भाजपा ने टैक्स का बोझ डालने का किया काम

ननि में भाजपा शासित सरकार को चार वर्ष से अधिक का समय गुजर चुका है। इन वर्षों में उपलब्धि के तौर पर आम नागरिकों की सुविधाएं कम कर उनके ऊपर टैक्स का बोझ डालने का काम किया। जनता से टैक्स भरपूर वसूला जा रहा और सुविधाएं शून्य है। पेयजल आपूर्ति ठप, साफ-सफाई भी बदत्तर स्थिति में पहुंच चुकी। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा लांघ चुका। लेकिन बीते वर्षों में भाजपा ने कभी निगम क्षेत्र की जनता की सुध नहीं ली।

नियम विरूद्ध बनाई भाजपा ने टोली

सवाल यह भी है कि क्या एमआइसी में इस टोली को बनाने का प्रस्ताव रखा गया अगर नहीं तो फिर संवैधानिक रूप से निर्णय लेने या फिर कार्य करना नियमों के विरुद्ध भी है। नगरीय निकाय संस्था को भाजपा ने अपनी सांख बचाने के लिए प्रयोग शाला में तब्दील कर दिया है, जो न्यायिक और व्यवहारिक रूप से पूर्णतरू गलत है।

भाजपा का दांव और महापौर चित्त

श्री मागो ने जारी बयान के अंत में कहा कि भाजपा ने टोली में महापौर सहित उन पार्षदों को शामिल किया जो पहले से ही एमआइसी में सदस्य है। सारे विकास के कार्य एमआइसी से स्वीकृत होते हैं। यानि विकास टोली का शिगूफा छोड़कर भाजपा ने महापौर को नाकारा साबित करने के साथ ही विकास टोली के नाम पर भ्रष्टाचार के नये द्वार खोल दिए।

तीन इंजन वाली सरकार फेल

जहां तीन इंजन वाली सरकार फेल हो गई वहां विकास टोली के भरोसे निगम को छोड़ा जा रहा है। साफ है कि भाजपा की नीति और नियत दोनों में ही विकास नहीं है। लेकिन कांग्रेस ननि के साथ ही जिले की जनता को भी यह भरोसा दिलाती है कि जल्द ही जिले से लेकर प्रदेश व केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और फिर छिन्दवाड़ा के विकास का पहिया पूरी गति से घूमेगा।

Share News On