5 से 20 दिसंबर तक छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में होगी खेल गतिविधियां
खेल
16-Nov-26
सांसद ने सांसद खेल महोत्सव को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

छिन्दवाड़ा अपडेट
छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने सोमवार को पूजा लॉज छिंदवाड़ा में उक्त आयोजन में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें दोनों जिलों में सांसद खेल महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
सांसद खेल महोत्सव को लेकर आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में दोनों जिले की खेल प्रतिभाओं को विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएंगा, जिसके माध्यम से खेल प्रतिभाओं का निखरने का अवसर मिल सकंेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जहा स्कुल एवं कॉलेज स्तर के खिलाड़ियों के लिए 32 विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं भाजपा मंडल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। मंडल स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होगी। सांसद श्री साहू ने अपील की है कि दोनों जिलों के प्रतिभागी सांसद खेल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर आगामी ओलंपिक और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करे। सांसद खेल महोत्सव प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
दोनों जिलों में आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव
बैठक के दौरान जिला खेल अधिकारी योगेश चौरिया ने कहा कि दोनों जिलों में 05 दिसंबर से 20 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत 05 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा एवं दोनों जिलों में खेल गतिविधियों के बाद 20 दिसंबर को इसका समापन किया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ट के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि वेबसाइट और ऑफलाईन के माध्यम से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा सकते है।
32 विभिन्न खेल गतिविधियों का होगा आयोजन
छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 05 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में 32 प्रकार की विभिन्न खेल गतिविधियों को शामिल किया गया है। विश्वामित्र अवार्डी के.आर.तिवारी और इंद्रजीत सिंह बैस ने बताया कि यह आयोजन मंडल, वार्डों, ग्रामीण क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों, विकासखंडों एवं जिला स्तर तक आयोजित किया जाना है। जिसमें जहा खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों में खेलने का अवसर मिलेगा वहीं चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी दिया जाएगा।
स्कुल से लेकर कॉलेज स्तर तक होंगी खेल गतिविधियां
पीजी कॉलेज प्राचार्य अनिल जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में दोनों जिलों में संचालित शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के साथ ही कॉलेज स्तर पर भी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के संयोजन श्रेय जैन ने बताया कि 05 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जिला स्तर पर खेल गतिविधियां आयोजित होगी जिसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य पुरूस्कार वितरित किए जाएंगे।
बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला खेल अधिकारी योगेश चौरिया, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी डीपी डेहरिया, पीजी कॉलेज प्राचार्य अनिल जैन, विश्वामित्र अवार्डी के.आर.तिवारी, इंद्रजीत सिंह बैस, गयासुद्दीन पाशा, भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ट के जिला संयोजक अंकित सोलंकी, संतोष साहू, जावेद खान, विक्रांत यादव, सांसद खेल महोत्सव आयोजन के संयोजन श्रेय जैन, विनिता नैटी, रिजवान कुरैशी, राहुल बंटी उईके, प्रमोद शर्मा, रोहित पोफली सहित दोनों जिलों के ब्लाक खेल अधिकारी, पीटीई, उच्च शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी सहित खेल गतिविधियों से जुड़ें संगठनों के पदाधिकारी और सहयोगकर्ता उपस्थित थे।