पैजनवाड़ा के स्वास्थ्य शिविर में 254 ग्रामीणों का उपचार
स्वास्थ्य
16-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में सोमवार को 62 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पगारा भाजपा मंडल के ग्राम पैजनवाड़ा में किया गया। जिसमें कुल 254 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें सभी का उपचार कर निःशुल्क दवाई वितरित की गई। शिविर के दौरान मिले 17 गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने शिविर में दूरदराज गांवों से पहुंचे मरीजों से व्यक्तिगत मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना और चिकित्सकों व नर्सिंग स्टॉफ को सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के लिए कहा। कार्यक्रम को परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया व मंडल अध्यक्ष मनीष यादव से भी संबोधित किया। शिविर के दौरान श्रीमती ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष मनीष सोनू यादव, जगदीश डेहरिया, अरुण यदुवंशी, अंसार सिद्दीकी, बल्लू नागी, बृजमोहन पटेल, धनलाल यादववंशी, रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, विश्वेंद्र बैस, वैभव जैन, पुनीत पुरी, देवजीत पात्रा, हरिओम साहू, विनोद साहू आदि मौजूद थे।