गुजराती समाज ने श्रद्धा के साथ पूजा जलाराम बाप्पा को
धर्म
16-Nov-26
महाप्रसादी का स्वाद लेने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

छिंदवाड़ा अपडेट
गुजराती समाज भवन में जलाराम जयंती पर प्रातः 9 बजे जलाराम बापा की स्थापना के साथ जयंती महोत्सव का प्रारंभ हुआ जलाराम बापा को छप्पन भोग की प्रसादी अर्पण की गई। गुजराती महिला मंडल द्वारा जलाराम बापा के सु मधुर भजन गाए गए ठीक 12 बजे जलाराम बापा को भोग लगाकर महाप्रसादी का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में जन सामान्य एवं गुजराती समाज के सदस्यों द्वारा महाप्रसाद ग्रहण किया गया। समाज के उपाध्यक्ष केदार भाई शाह ने बताया कि जलाराम बापा न केवल गुजरात के महान संत हुए बल्कि उनके अनुयाई पूरे विश्व में फैले हुए हैं जलाराम बापा के मंदिर भारत के अलावा यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पूर्वी अफ्रीका (जैसे केन्या) और संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) सहित कई देशों में स्थापित हैं।
कार्यक्रम में छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू जी उपस्थित हुए उन्होंने बापा का पूजन अर्चन कर महाप्रसादी ग्रहण की। भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, समग्र ब्रह्म समाज के अध्यक्ष विजय पांडे, भाजपा युवा नेता भारत घई, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो,गांधीगंज कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पीयूष राठी एवं कार्यकारिणी सदस्य, शैलपुत्री माता दरबार के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा आदि ने जलाराम जयंती पर आकर बापा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर महाप्रसादी ग्रहण की। शाम 5 बजे से श्री गोवर्धन नाथ जी की हवेली बेरडी से पधारे भजन गायक विपिन भाई शर्मा एवं मंडली द्वारा जलाराम बापा के सु मधुर भजन संकीर्तन के साथ गरबे गाये गए जिसका बड़ी संख्या में भक्त जनों ने आनंद लिया और राज गरबा किया।