Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सुबह-सुबह सांसद पहुंचे वार्ड क्रमांक 5, पौधरोपण कर जानी समस्याएं

सुबह-सुबह सांसद पहुंचे वार्ड क्रमांक 5, पौधरोपण कर जानी समस्याएं
राजनीति
03-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू शनिवार की सुबह नगर के वार्ड क्रमांक 5 के बूथ क्रमांक 264 काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में दोपहिया वाहन से ही पहुंचे और वार्डवासियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की स्थानीय समस्याओं, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की है कि एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम से लगाएं साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने बूथ क्रमांक 264 पर बूथ महामंत्री अविनाश शर्मा के निवास में पहुंचकर आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर मंडल 1 के महामंत्री ओम चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष शशांक चंदेल, कमलेश कवराती, वार्ड पार्षद पंडित राम शर्मा, बूथ महामंत्री अविनाश शर्मा, बिटटु मंडराह, गयाप्रसाद मिश्रा, तरुण शर्मा, नंदकुमार शर्मा, पप्पू दिलीप खरे, वर्षा खरे, सावना खरे, झिनी बाई, चम्पावाई कुलहारे, रुपाली सूर्यवंशी, पावर्ती डेहरिया, पुवा डेहरिया, विन्देश्वरी मालवी, सुनीता मालवी, रानी डेहरिया, सीमा मालवीय, कीर्ति मालवी, रिया, निशा, देव खरे, काली चरण, आलियान सान, किशोर मालवी, विकको डेहरिया, विजय मालवी, माणिक चंद सोना, रवि कोकार, कामली धु्रव, सुमचंद मंगरीले, शफिक कुरेशी, नाजिर अली खान एवं मुकेश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थेे।
Share News On